भैंस की खरीदारी : नमस्कार किसान भाइयों अगर आप भेज लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि सरकार की तरफ से पांच सबसे ज्यादा दूध देने वाले भैसो की खरीदारी पर 90% तक का अनुदान मिल रहा है जिसके लिए आप अप्लाई करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
पिछले कुछ सालों में देश में दूध की मांग काफी तेजी से बढ़ी है और उसके मुकाबले दूध की उत्पादकता नहीं बढ़ पाई है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के तरफ से पांच सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की खरीदारी पर अनुदान मिल रहा है। इसलिए जो किसान भैंस खरीदारी करना चाहते हैं वह सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस की खरीदारी करके उत्पादकता में बढ़ोतरी ला सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं वह कौन से पांच भैंस हैं जिनकी खरीदारी पर आपको अनुदान मिल सकता है
1. मेहसाणा भैंस
यह भैंस गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान और हरियाणा में काफी प्रचलित है। यह भैंस गुजरात के मेहसाणा जिले में पाई गई थी इसलिए इसे मेहसाणा भैंस कहा जाता है। इस भैंस की मदद से किसान 1200 से 2000 लीटर दूध की उत्पादकता प्राप्त कर सकते हैं।
2. मुर्रा भैंस
दूध की अच्छी उत्पादकता के लिए मुर्रा भैंस देश भर में प्रचलित है इस देश की मदद से आपको 2000 से 4000 लीटर दूध प्राप्त हो सकता है। अच्छे दूध उत्पादकता के लिए यह भैंस अच्छी खुराक के मांग करती है।
3. पंढरपुरी भैंस
पंढरपुरी भैंस की खासियत यह है कि इसके सिंग काफी बड़े बड़े होते हैं। पंढरपुरी भैंस महाराष्ट्र के पंढरपुर में पाई जाती है। पंढरपुर भैंस 1000 से 2000 लीटर दूध देती है।
4. जाफराबादी भैंस
जाफराबादी भैंस का उगमस्थान जाफराबाद है, यह भैंस डेयरी क्षेत्र में काफी ज्यादा प्रचलित है। इस भैंस की मदद से आप 2000 से 3000 लीटर दूध की उत्पादकता प्राप्त कर सकते हैं।
5. सुरती भैंस
सुरती भैंस की खासियत यह है कि किसके दूध में प्रोटीन और फैट प्रतिशत अच्छा होता है। यह भैंस दूध उत्पादन करने वाले किसानों की सबसे पसंदीदा भैंस है। यह भैंस 1400 से 1800 लीटर दूध की उत्पादकता प्रदान करती है।
भैंस की खरीदारी पर अनुदान
भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा कृषि प्रधान देश है और भारत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था है। इसलिए इस अर्थव्यवस्था को बढ़ोतरी देने के लिए भारत सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाएं लाई जाती है।
साथ ही भारत की जनसंख्या चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या है और इस बढ़ती आबादी की मांग पूरी करने के लिए देश में खाद्य उत्पादकता की बढ़ोतरी लाई जा रही है और इसी संदर्भ में भारत सरकार की तरफ से गाय भैंस खरीदारी पर अनुदान दिया जाता है।